Skip to content
Domchanch Electricity System
Domchanch Electricity System

Domchanch Electricity System : डोमचांच की बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ समाजसेवियों ने सौंपा ज्ञापन

Megha Sinha
Domchanch Electricity System
Domchanch Electricity System

Domchanch Electricity System : डोमचांच क्षेत्र में लगातार चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में समाजसेवी विजय सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र के युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों को एक आवेदन सौंपकर बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की।


ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि डोमचांच क्षेत्र में आए दिन बिजली कटौती, लो-वोल्टेज तथा अनियमित आपूर्ति की समस्या से आम जनता परेशान है। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली बाधित रहने से छात्रों, व्यवसायियों और आम उपभोक्ताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।समाजसेवी विजय सिंह ने कहा कि यदि शीघ्र ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने विभाग से नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने की मांग की।इस अवसर पर क्षेत्र के कई युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर एकजुटता दिखाई।