Skip to content
Advertisement

Koderma News: कायस्थों का सपना हुआ साकार, बनकर तैयार हुआ चित्रगुप्त महाराज का मंदिर

Koderma:- श्री चित्रगुप्त धाम कोडरमा (राजा तालाब,सूर्य मंदिर के निकट,कोडरमा) में चित्रगुप्त धाम ट्रस्ट के द्वारा नवनिर्मित श्री चित्रगुप्त धाम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा 12 से 16 फरवरी तक आयोजित की गई है।इस आयोजन को लेकर चित्रांशों में खुशी की लहर है। चित्रगुप्त धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद मोहन वर्मा ने बताया कि चित्रगुप्त धाम मंदिर का निर्माण ट्रस्ट के द्वारा कराया गया है।मंदिर स्थल को सोना बाबू के द्वारा दान में दिया गया है।उन्होंने आगे बताया कि इस प्राण-प्रतिष्ठा का शुभारंभ 12 फरवरी को जलयात्रा के साथ हुई।वहीं 14 को नगर भ्रमण 15 को प्राण-प्रतिष्ठा एवं 16 फरवरी को 3 बजे से भंडारा के साथ इसका समापन होगा।वहीं उन्होंने आगे बताया कि इस मंदिर के बनने से हम सभी चित्रांश बंधु काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को पूरा करने में चित्रगुप्त धाम ट्रस्ट के सचिव कपिलदेव प्रसाद,कोषाध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद,सदस्य अरुण कुमार सिन्हा, रामशंकर प्रसाद,अनिल कुमार सिन्हा, गोपाल कुमार गुतुल राजीव कुमार सिन्हा,शैलेश कुमार सिन्हा,पिंटू कुमार श्रीवास्तव,रोमेक्स गौरव,अजय कुमार का सहयोग रहा।वही कार्यक्रम को सफल बनाने में ज़ंजीव प्रधान,आविनाश कुमार,उमेश कुमार सिंह,प्रमोद कुमार सिन्हा, अखिलेश सिन्हा,अवधेश सिन्हा,मनोज रुखैयार,संजय सिन्हा,ब्रजेश सिन्हा,उमाकांत सिन्हा,मनोज सिन्हा आदि का सराहनीय योगदान मिल रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Koderma News: कायस्थों का सपना हुआ साकार, बनकर तैयार हुआ चित्रगुप्त महाराज का मंदिर 1