Skip to content

Koderma News: RMMM+2 हाई स्कूल चंदवारा में पुलिस का संवाद कार्यक्रम, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक

zabazshoaib

Koderma: चंदवारा स्थित RMMM+2 हाई स्कूल में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में “संवाद कार्यक्रम” के तहत विशेष जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना तथा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना था।

कार्यक्रम में चंदवारा थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकगण मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात नियमों के पालन, महिला एवं बाल सुरक्षा, झारखंड पुलिस की भूमिका, अनुशासन और नैतिक मूल्यों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए कार्य करती है और किसी भी समस्या या शिकायत को बिना डर के पुलिस तक पहुंचाना चाहिए। साथ ही “पुलिस आपका मित्र” की अवधारणा को भी विस्तार से समझाया गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम का समापन सुरक्षित, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।