Skip to content
INC Koderma
Advertisement

Koderma News: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा मनाई गई

News Desk
INC Koderma
Koderma News: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा मनाई गई 1

Koderma: आज दिनांक 27 मई 2023 को आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई .
पुण्यतिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान ने सर्वप्रथम श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू का सबसे महत्वपूर्ण कार्य भारतीय राजनीतिक और जनजीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना था. पासवान ने यह भी कहा कि नेहरू जी सामाजिक बदलाव के प्रति बेहद सजग थे. संविधान में पहले ही अनुच्छेद 17 के अंतर्गत अस्पृश्यता उन्मूलन का प्रवाधान शामिल कर लिया थे. सरकार ने इसमें और वृद्धि करते हुए 1955 में अछूत विरोधी कानून पास कर दिया जिससे छुआछूत का रिवाज दंडनीय और संज्ञेय अपराध बना दिया गया.
राष्ट्रीय आंदोलन मे महिला संगठनों और समूह की सक्रिय भागीदारी होने के कारण स्वतंत्रता के पश्चात महिलाओं ने परिवार व समाज में अपने अधिकारों की मांग की पंडित जवाहरलाल नेहरु ने इन मांगों का सदैव समर्थन किए.
युक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश सचिव नारायण वर्णवाल ने कहा की हम कह सकते हैं कि नेहरू ने भारत निर्माण की आधारशिला रखी और समाज के प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए योजना निर्माण का कार्य किया और उसे कार्य रूप में संपादित भी किया इसलिए नेहरु जी को आधुनिक भारत निर्माता के रूप में जाने जाते हैं!
कांग्रेस नेता सईद नसीम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ नेहरू जी का जुड़ाव 1919 में प्रथम विश्व युद्ध के तुरंत बाद प्रारंभ हुआ इस काल में राष्ट्रवादी गतिविधियों की लहर जोरों पर थी प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी ने कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के समय में एक यहां फैसला आसाई आधार पर राज्यों का पुनर्गठन किया गया था इसके लिए राज का पूर्ण गठन कानून 1956 में पास किया गया आजादी के बाद भारत में राज्यों की सीमाओं में हुआ यह सबसे बड़ा बदलाव था.


उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेसी नेता लक्ष्मण यादव, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, जिला प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, कांग्रेस नेता सईद नसीम, महिला नेत्री प्रिया सिंह, महिला नेत्री आशा देवी, सेवादल के प्रदेश सचिव वजीर यादव, कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह, अल्पसंखियक जिला अध्यक्ष फैयाज केसर, जिला सचिव मोहम्मद गलिफ, जिला सचिव दयानंद मिश्रा, जिला सचिव दशरथ पासवान, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशरफ अली, कोडरमा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बबलू तिवारी, दिलीप पासवान, चौधरी पासवान, बबीता देवी, सुजाता देवी, संगीता कुमारी, सावित्री देवी, शारदा देवी, पूजा कुमारी, सोनी देवी, संगीता कुमारी, विक्रम कुमार, यश कुमार, विवेक प्रसाद, विनोद यादव, कृष्णा यादव, शिवम यादव, कृष्णा भुईया, सुनील राणा, गोविंद यादव, राजू कुमार जैन इत्यादि सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे .

Also read: Koderma News: 25 मेगावाट थर्मल पावर अनुबंध लागू कर झुमरीतिलैया में विधुत आपूर्ति नियमित की जाय :- सईद नसीम

Advertisement
Koderma News: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा मनाई गई 2
Koderma News: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा मनाई गई 3