Skip to content
Advertisement

Koderma News: वज्रपात के चपेट में आने से महिला घायल, एक बछड़े की मौत

zabazshoaib

Koderma: कोडरमा जिले डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत मसमोहना ताड़ पर वज्रपात के चपेट में आने से एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मसमोहना ताड़ पर की रहने वाली 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला बच्ची देवी पति चंद्रदेव सिंह अपने घर मवेशी को चारा दे रही थीं। इसी क्रम में अचानक वज्रपात होने से इसके चपेट में आ गई। जिसमें एक बछड़े की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद परिजनों ने महिला को आनन फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है।

Advertisement
Koderma News: वज्रपात के चपेट में आने से महिला घायल, एक बछड़े की मौत 1