Skip to content
Advertisement

Koderma News: प्रांतीय आचार्य सेवा प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने बोकारो के लिए महिलाएं हुई रवाना

zabazshoaib

Koderma:- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी उत्सव के पश्चात् सेवा भारती, झारखण्ड के शिक्षा कार्य से जुड़े पुरातन प्रशिक्षित, अप्रशिक्षित,साप्ताहिक संस्कार केन्द्र,सिलाई-कटाई प्रशिक्षण केन्द्र की शिक्षिकाएं एवं नवीन महिला कार्यकर्ताओं का छः दिवसीय सेवा प्रशिक्षण वर्ग बोकारो में आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण वर्ग में झारखंड के सभी जिलों से महिलाएं शामिल होगी।वही कोडरमा सेवा भारती की ओर से 7 महिलाएं इस प्रशिक्षण मे शामिल होने हेतु आज स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से रवाना हुई।जो महिलाएं प्रशिक्षण में शामिल होने हेतु गई है उनमें कांको से कालिका देवी,शांति देवी,कलावती देवी,चरकी पहरी से चांदो देवी,अर्नियाओं से संजू देवी,बन्दाचक से पिंकी कुमारी और सिंगारडीह से सुनीता देवी के साथ जिला संयोजक गौरव कुमार भी उन सभी को लेकर गए। वही सचिव आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि इस प्रशिक्षण से महिलाओं में
अपने कार्य का विस्तार एवं गुणात्मक विकास को अच्छे तरीके से समझने का अवसर प्राप्त होता है। प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षा की सरल पद्धति, संस्कार, सेवा, व्यावहारिक प्रशिक्षण, व्यवस्था कौशल आदि विषयों के साथ बाल संस्कार केन्द्र संचालन विधि,परिणामकारी सेवा कार्य कैसे विकास करें,सामाजिक सुरक्षा सह जागरूकता,योग-प्राणायाम प्रशिक्षण आदि विषयों पर भी विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण कराया जाएगा। इन सभी को स्टेशन से रवाना करने हेतु जिलाध्यक्ष सुभाष प्रसाद वर्णवाल,नगर अध्यक्ष विनोद वर्णवाल,सचिव आलोक कुमार सिन्हा व नितिन कुमार मिश्रा मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Koderma News: प्रांतीय आचार्य सेवा प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने बोकारो के लिए महिलाएं हुई रवाना 1