Skip to content

Koderma News: महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का कोडरमा में हुआ स्वागत, विधायक एवं उपायुक्त ने ट्रॉफी का किया अनावरण

Koderma: बुधवार को समाहरणालय परिसर में एशियाई हॉकी ट्रॉफी का अनावरण एवं प्रदर्शनी किया गया। ट्रॉफी का अनावरण विधायक डॉ नीरा यादव, उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं उप विकास आयुक्त ऋतुराज ने संयुक्त रूप से किया।

सूबे की राजधानी रांची में पहली बार महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी रांची में आगामी 27 अक्टूबर से 05 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है‌। प्रतियोगिता में भारत के साथ जापान, चीन, कोरिया मलेशिया एवं थाईलैंड के महिला खिलाड़ी शामिल हो रहें हैं।

इस संदर्भ में हॉकी झारखंड के निर्देशानुसार एशिया ट्रॉफी का टूर राज्य के सभी 24 जिलों में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोडरमा में यह प्रदर्शनी लगाई गई।

मौके पर उप विकास आयुक्त ऋतुराज, खेल विभाग के कर्मी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार व विभिन्न खेल संगठनों के अध्यक्ष/सचिव,हॉकी खिलाड़ी आदि उपस्थित थे।

Koderma News: महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का कोडरमा में हुआ स्वागत, विधायक एवं उपायुक्त ने ट्रॉफी का किया अनावरण 1