Skip to content

KODERMA: पुलिस संस्करण दिवस मनाया गया, अनेकों लड़कियों को पुलिस ने डिफेंस के बारे में प्रशिक्षण दिया

zabazshoaib

KODERMA: सतगावां प्रखंड के अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय मैदान नासरगंज में आज पुलिस संस्करण दिवस मनाया गया। वही पुलिस संस्करण दिवस पर कोडरमा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के अनुसार पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें हरेक पंचायतों से अनेकों लड़कियों ने भाग लिया।वहीं थाना प्रभारी उत्तम कुमार वैद्य ने लड़कियों लोगों को सेना प्रशिक्षण के बारे में लोगों को जानकारी दी। सेंट्रल फोर्स, स्टेट फोर्स , पारा मिलिट्री फोर्स के बारे लड़कियों के बीच प्रशिक्षण के बारे में जानकारियां दी गई। वही थाना प्रभारी उत्तम कुमार वैद्य ने लड़कों एवं ‌लड़कियो के प्रशिक्षण अंतर में बातों को बताए आयु 18 से 25 वर्ष ,18 से 27 वर्ष ,18 से 35 वर्ष ।वही डिवीजन के बारे‌ में गणित ,साइंस ,अंग्रेजी ,कंप्यूटर, हिंदी को लोग ज्यादा फोकस करते हैं। वही फोर्स में योग्यता कम से कम इंटर होना चाहिए दौड़ सोलह सौ मीटर लड़कों के लिए 6 मिनट में ,एवं लड़कियों के लिए 8 मिनट में , लौंग जंम्प लड़कों के लिए 12 मीटर, और लड़कियों के लिए 8 मीटर , हाई जंप लड़कों के लिए 4 और लड़कियों के लिए साढे तीन ,गोला में लड़कों के लिए 12 और लड़कियों के लिए 10 मीटर‌ होना चाहिए।वही पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार चत्मोबा ने फीजीकल के बारे में लोगों को जानकारी दी।वही‌ प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद लड़कियों के बीच दौड़ का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें लड़कियों लोगों बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वही दौड़ में पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान आने वाले लड़कियों पुलिस प्रशासन , प्रमुख के द्वारा शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार नेहा कुमारी( खाब बदाल ) दूसरा पुरस्कार शांति कुमारी अंगार, तीसरा पुरस्कार नेहा कुमारी शिवपुर को दिया गया।

वही इस मौके पर प्रमुख ललीता देवी, आर जे जे यस यस सचिव मनोज दांगी ,थाना प्रभारी उत्तम कुमार वैद्य, डाक-बंगला के जैप कमांडेन्ट अमरनाथ सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार चत्मोबा, यस आई मुकेश कुमार यस आई त्रिवेणी बासिकी हवलदार द्वारिका यादव, रामवतार चौधरी, सुरेन्द्र पांडे एवं अन्य जवान लोग उपस्थित थे।