Skip to content
Advertisement

विधायक इरफ़ान अंसारी ने कहा, BJP सांसद निशिकांत दुबे ने दोनों ही हाथो से गोड्डा को लुटा है

Arti Agarwal
विधायक इरफ़ान अंसारी ने कहा, BJP सांसद निशिकांत दुबे ने दोनों ही हाथो से गोड्डा को लुटा है 1

झारखण्ड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा से विधायक डॉ इरफ़ान अंसारी ने गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे पर कटाछ किया है. विधायक इरफ़ान अंसारी मंगलवार को गोड्डा परिसदन पहुंचे थे. जहाँ उन्होंने प्रेस वार्ता कर सांसद पर हमला बोला है. निशिकांत दुबे के 15 के कार्यकाल को याद करते हुए कहा की गोड्डा 15 वर्ष पीछे चला गया है.

विधायक इरफ़ान अंसारी ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा की गोड्डा विकास से कोसों दूर चला गया है। यहां की सड़कों का बुरा हाल है। यहां के सांसद ने 15 साल तक गोड्डा को दोनों हाथों से लूटने का काम किया है। जितनी मेहनत और ईमानदारी से यहां के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने गोड्डा को सजाया था और विकास की पटरी पर लाने का काम किया था वह जस का तस है। यहां के सांसद को क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं। बस हवा हवाई में जनता को गुमराह कर धर्म और जात पात में वोटरों को बांटकर यहां राज कर रहे हैं।

आगे विधायक जी ने कहा की क्षेत्र की दुर्दशा देख बड़ा ही दर्द और गुस्सा हो रहा। सांसद क्षेत्र के विकास के लिए जरा भी चिंतित नहीं। सिर्फ मीडिया और बयानबाजी कर लाइम लाइट में में रहना चाहते हैं। मैं कहना चाहता हूं कि गोड्डा की जनता ने आपको सांसद बनाया है तो आपको विकास करना चाहिए। अगर आप से विकास नहीं हो रहा तो आप वापस बिहार चले जाइए। साथ ही साथ में गोड्डा की जनता को भी कहना चाहता हूं कि आप एक ऐसे सेकुलर नेता को चुनें जो गोड्डा का सही मायने में विकास कर सकें।

Advertisement
विधायक इरफ़ान अंसारी ने कहा, BJP सांसद निशिकांत दुबे ने दोनों ही हाथो से गोड्डा को लुटा है 2
विधायक इरफ़ान अंसारी ने कहा, BJP सांसद निशिकांत दुबे ने दोनों ही हाथो से गोड्डा को लुटा है 3