Skip to content
Advertisement

दुमका सामूहिक दुष्कर्म मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, पुलिस से जांच 2 महीने में पूरी करने को कहा

Arti Agarwal
दुमका सामूहिक दुष्कर्म मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, पुलिस से जांच 2 महीने में पूरी करने को कहा 1

झारखंड की उप राजधानी दुमका में बीते मंगलवार को एक महिला के साथ 17 लोगों ने गैंगरेप किया घटना मंगलवार की देर शाम की बताई जा रही है जब महिला केवल अपने पति के साथ बाजार से लौट रही थी तभी चाकू की नोक पर युवक महिला को जंगल ले गए और बारी बारी से महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. वहीं पीड़ित महिला के पति को आरोपियों ने बांध दिया था.

Also Read: दुमका दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा ने दिया एक दिवसीय धरना, लुईस मरांडी और सासंद रहे मौजूद

घटना के बाद महिला ने गांव जाकर पूरी घटना गांव वालों को बताई जिसके बाद बुधवार को संबंधित गांव के मुखिया ग्राम प्रधान और गांव की महिलाओं ने दुमका जिले के मुफस्सिल थाना में जाकर पुलिस से इसकी शिकायत की पुलिस से शिकायत किए जाने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार करने की बात पुलिस द्वारा की जा रही है वहीं इस पूरे मामले की जांच डीआईजी सुदर्शन कुमार मंडल कर रहे हैं

दुमका जिले में हुई आदिवासी महिला के साथ बलात्कार की घटना को राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वता संज्ञान में लिया है महिला के साथ 17 पुरुषों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किए जाने की घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने चिंता व्यक्त किया है साथ ही राज्य के पुलिस से मामले की जांच कर 2 महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपने की बात कही है महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कहा कि गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मामले की जांच 2 महीने में पूरी की जाए.

Advertisement
दुमका सामूहिक दुष्कर्म मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, पुलिस से जांच 2 महीने में पूरी करने को कहा 2
दुमका सामूहिक दुष्कर्म मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, पुलिस से जांच 2 महीने में पूरी करने को कहा 3