Skip to content
Advertisement

OLD PENSION SCHEME : राज्य सरकार द्वारा लागू किए जाने को लेकर झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया।

Bharti Warish

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रति झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के द्वारा आभार प्रकट समारोह आयोजित किया गया।

Advertisement
Advertisement

समारोह में झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री का हार्दिक अभिनंदन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। (OLD PENSION SCHEME)इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि लम्बे समय से पुरानी पेंशन की मांग सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के सरकारी कर्मियों द्वारा उठाई जा रही है।

राज्य सरकार ने झारखंड के सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना की सौगात दी है। पेंशन बुढ़ापे का सहारा माना जाता है। कुछ कारणों से आप सरकारी कर्मियों से पेंशन रूपी सहारे की लाठी को छीन लिया गया था परंतु हमारी सरकार ने आपको उस लाठी को देने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरी में आने के बाद कर्मियों की कुछ चीजों के प्रति आशाएं और उम्मीदें होती हैं। आपके आकांक्षाओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके इस निमित्त राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रशासनिक संरचनाओं को कैसे सुदृढ़ और प्रभावी बनाया जा सके इसके लिए हमारी सरकार निरंतर काम कर रही है। राज्य सरकार के विकासात्मक योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

पुरानी पेंशन बहाल होने की जितनी खुशी आपको उतनी ही खुशी हमें भी हुई

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि विभिन्न विभागों में मानव बल की रिक्तियों को भरने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा देखा गया था कि पिछले कुछ वर्षों में कई सरकारी दफ्तरों में मात्र 10% से लेकर 15% मानव बल ही कार्यरत हैं।

प्रशासनिक सुधार हेतु राज्य सरकार द्वारा एक कमिटी भी बनाई गई थी जिसका रिपोर्ट राज्य सरकार के पास आ चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार काम करने के डेली रूटीन के

Advertisement
OLD PENSION SCHEME : राज्य सरकार द्वारा लागू किए जाने को लेकर झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया। 1