Babulal Marandi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। बाबूलाल मरांडी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर कहा है कि “कल तक जिसके मंत्री हिंदू धर्म न मानने की शपथ ले रहे थे, जिनके प्रदेश अध्यक्ष मंदिरों को लेकर ओछी बयानबाजी कर रहे थे। आज उसी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल देश के नोटों में गणेश-लक्ष्मी जी की फोटो लगाने की सिफारिश कर रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आप का ये राजनैतिक षड्यंत्र कभी सफल नहीं होगा।”
बाबूलाल मरांडी ने भी इसे गुजरात चुनाव से जोड़ते हुए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि झूठ, मुफ्त के लुभावने वादे और भ्रामक प्रचार की बुनियाद पर टिकी उनकी (अरविंद केजरीवाल) की राजनीति को गुजरात की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। आदरणीय प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में गुजरात बीजेपी के नेतृत्व में राज्य में मजबूत सरकार बनना तय है।
कल तक जिसके मंत्री हिंदू धर्म न मानने की शपथ ले रहे थे, जिनके प्रदेश अध्यक्ष मंदिरों को लेकर ओछी बयानबाजी कर रहे थे।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) October 26, 2022
आज उसी पार्टी के मुखिया @ArvindKejriwal देश के नोटों में गणेश-लक्ष्मी जी की फोटो लगाने की सिफारिश कर रहे हैं।#AAP का यह राजनैतिक षड्यंत्र कभी सफल नहीं होगा।
केजरीवाल ने केंद्र सरकार से की मांग:
दरअसल, बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मांग की थी कि नए नोटों में लक्ष्मी और गणेश की भी तस्वीर छापी जाए। उन्होंने तर्क दिया कि सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया जब अपने नोटों पर गणेश जी की तस्वीर लगा सकता है तो हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते। अरविंद केजरीवाल की इस मांग को आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल गुजरात में अपनी हिंदुत्व वाली छवि उभारना चाहते हैं ताकि वोटों का ध्रुवीकरण हो सके।
इसे भी पढ़े- Koderma News: जुआ अड्डे से नगर उपाध्यक्ष समेत 12 लोगों की हुई गिरफ्तारी, पढ़ें पूरी खबर