25 जून, 2020 की रात टुंडी में टाटा के सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर भीषण डकैती हुई थी। इसी मामले में पुलिस को अजय साव की तलाश थी। अजय साव को आजसू से टुंडी के पूर्व विधायक और गिरिडीह के पूर्व सांसद राजकिशोर महतो के चिरागोड़ा स्थित आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया।
Also Read: बोरियो के व्यवसायी अरुण कुमार साह के अपहरण व हत्या मामले में चार गिरफ्तार
अजय टुंडी के पुरनाडीह में रिटायर्ड टाटाकर्मी के घर 25 जून को हुई डकैती में वांछित था। वह किराए पर मकान लेकर रह रहा था। इस कांड में शामिल दो डकैतों को कतरास पुलिस ने वारदात के दूसरे दिन ही अहले सुबह पांच देसी पिस्टल, बड़ी मात्रा में सोने के जेवर समेत लूटे गए अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया था।
Also Read: मानवता को शर्मसार करने वाली घटने आया सामने, गर्भवती महिला को पाेल से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल
पुरनाडीह में टाटा कंपनी के रिटायर्ड कर्मी उमेश मंडल के यहां 25 जून की रात लगभग एक दर्जन डकैतों ने छह साल के बच्चे को अपने कब्जे में लेकर 10 लाख से अधिक के सोने के जेवर एवं 50,000 रुपया नगद लूट लिया था। अजय पूर्व सांसद के घर में रहने से पहले मनईटांड में रहता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।