Skip to content
Advertisement

रिमझिम फुहारों के बीच झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियां अपने उफान पर

रिमझिम फुहारों के बीच झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियां अपने उफान पर 1

राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में झारखंड आदिवासी महोत्सव का भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है। बिरसा मुड़ा स्मृति उद्यान एक ऐतिहासिक स्थल है। इस ऐतिहासिक स्थल की पावन धरा पर झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 का वृहत और भव्य आयोजन किया जा रहा है।

कला, संस्कृति के अनुपम संगम स्थल पर आदिवासी आन,बान और शान का गौरवशाली इतिहास और आदिवासी भव्यता को प्रदर्शित करता स्मृति उद्यान स्थल पल पल प्रतिपल आकार ले रहा है।
आइए जानते है आयोजन की तैयारियों के बारे में।

झारखंड आदिवासी महोत्सव में जनजातीय सांस्कृतिक विरासत की अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा

आगामी 9 एवं 10 अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 में झारखंडी खान पान,परिधान फैशन शो,आदिवासी व्यंजन के स्टॉल एवं विविध जनजातीय सांस्कृतिक संध्या आदि कार्यक्रमों की बानगी छटा बिखेरती नजर आयेगी। सावन मास के रिमझिम फुहारों के बीच इस अलौकिक कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए दिवा रात्रि सभी एक उद्देश्य के साथ आयोजन को अंतिम रुप देने में लगे हुए है।

इसे भी पढ़े:- झारखंड आदिवासी महोत्सव में लगेंगे 72 स्टॉल, जनजातीय कला-संस्कृति का दिखेगा अनूठा समागम

आगामी 9-10 अगस्त 2023 विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले झारखण्ड आदिवासी महोत्सव-2023 में भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय इतिहास रचने जा रहा है।

रिमझिम फुहारों के बीच झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियां अपने उफान पर 2
Advertisement
रिमझिम फुहारों के बीच झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियां अपने उफान पर 3
रिमझिम फुहारों के बीच झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियां अपने उफान पर 4