Skip to content
Advertisement

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यशैली पर डॉ. इरफान अंसारी ने उठाया सवाल

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यशैली पर डॉ. इरफान अंसारी ने उठाया सवाल 1

Ranchi: झारखंड हज कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर इरफान अंसारी (Irfan Ansari

) द्वारा रांची के कडरू में स्थित झारखंड हज हाउस में 18 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया जिसमें झारखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि हज यात्रियों का हज आवेदन भरने में विलंब होने के कारण झारखंड के हज यात्रियों में काफी नाराजगी है. इस संबंध में हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी से दूरभाष में वार्ता की गई कहा गया है कि माननीय अल्पसंख्यक मंत्री भारत सरकार स्मृति ईरानी के देश से बाहर रहने के कारण हज मामले में विलंब हो रही है. अध्यक्ष ने स्मृति ईरानी के कार्यशैली पर उंगली उठाते हुए काफी नाराजगी भी जाहिर किए.

अध्यक्ष डॉक्टर इरफान अंसारी (Irfan Ansari) कार्य हेतु नई दिल्ली अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली गए थे. ज्ञात हुआ कि माननीय मंत्री स्मृति ईरानी देश के बाहर हैं.

अल्पसंख्यक मंत्रालय के पदाधिकारियों से मिलकर निम्नलिखित मांगों को रखा गया.

•हज यात्रियों का ऑनलाइन शीघ्र प्रारंभ करना

•रांची इंबार्केशन से ही हज यात्रियों का उड़ान

•हज यात्रियों की उम्र सीमा समाप्त करना इत्यादि.

इरफान अंसारी ने कहा कि वर्ष 2022 में 1400 हज यात्रियों का सफलतापूर्वक हज पर रवाना किया गया. इस इस वर्ष 2023 में 6000 हज यात्रियों के आवेदन आने की संभावना है. हज यात्रियों के हज के रवानगी के दौरान राज्य सरकार द्वारा हज हाउस कडरू रांची में रहने एवं खाने का समुचित व्यवस्था किया जाएगा.

Advertisement
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यशैली पर डॉ. इरफान अंसारी ने उठाया सवाल 2
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यशैली पर डॉ. इरफान अंसारी ने उठाया सवाल 3