Skip to content
Advertisement

Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कांके प्रखंड के मुखिया मुन्नी देवी को सम्मानित किया

zabazshoaib
Advertisement
Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कांके प्रखंड के मुखिया मुन्नी देवी को सम्मानित किया 1

दिल्लीः आज दिनांक 04.03.2023 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा झारखंड के राँची जिला के कांके प्रखंड के पिठोरिया पंचायत की माननीय मुखिया श्रीमती मुन्नी देवी को अपने पंचायत में पेयजल एवं स्वच्छ्ता के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मनित किया गया। ये पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है। विशेष कर पिठोरिया पंचायत के ग्रामीण इस सम्मान को पा कर अत्यंत प्रसन्न हैं।

बता दें कि स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए स्वच्छता, तरल कचरा प्रबंधन, ओडीएफ प्लस ग्राम, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण (कैच द रैन) श्रेणियों में कार्य करने वाली महिला प्रतिनिधि स्वच्छ ग्राही नेचुरल लीडर को सम्मानित करने हेतु 15 फरवरी तक ऑनलाइन नॉमिनेशन किया गया था। उक्त संदर्भ में राँची जिला से माननीय मुखिया मुन्नी देवी नामित हुई थी।

Also read: Jharkhand: मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस और श्रम विभाग का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा तमिलनाडु, प्रवासी श्रमिकों का जाना हाल

Advertisement
Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कांके प्रखंड के मुखिया मुन्नी देवी को सम्मानित किया 2