Skip to content
Advertisement

सेंट जेवियर कॉलेज रांची की बस सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त, 25 विद्यार्थी हुए घायल

News Desk

झारखंड: सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची की बस सिक्किम के 7 माइल तादोंग में दुर्घटनाग्रस्त हो गई ,दुर्घटना में 25 विद्यार्थी घायल हो गए हैं लोगों से मिली जानकरी के अनुसार बस अपने ट्रिप से आज मंगलवार को सुबह विद्यार्थियों को लेकर झारखंड लौट रही थी इसी दरमियान राष्ट्रीय राजमार्ग 10 अंतर्गत सात माइल में बस पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर सिक्किम पुलिस तुरंत पहुंच गई और बचाव और राहत का कार्य शुरू कर दिया गया
घायल विद्यार्थियों को पांच माइल स्थित सेंट्रल रेफरल हॉस्पिटल (सीआरएच) अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी हासिल करने पर यह बात सामने आई है कि रांची के 3 बस गंगतोक के लिए गई थी परंतु उत्तर बंगाल और गंगतोक में सोमवार को देर रात तक नुसरत धार वर्षा के कारण भूस्खलन की समस्या हुई थी जिस कारण वह रांची की ओर लौटने लगे उसी दरमियान राष्ट्रीय राजमार्ग 10 के 7 माइल में बस पलट गई और उसमें सवार ज्यादातर विद्यार्थी घायल हो गए हैं
बता दें कि बस दुर्घटना की खबर जैसे ही राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मालूम हुआ तो उन्होंने तुरंत
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से वार्तालाप कर पूरे मामले की जानकारी ली और घायल विद्यार्थियों के राहत और बेहतर इलाज के लिए व्यवस्था करने के लिए कहे और अपने टि्वटर हैंडल से ट्वीट कर उन्होंने कहा कि अभी अभी जानकारी मिली है कि शैक्षणिक भ्रमण पर संत जेवियर कॉलेज रांची के बच्चों को गंगटोक ले जा रही एक बस गंगटोक के नजदीक, रानी पुल के पास हादसे का शिकार हो गई और मैंने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की है। बच्चों के समुचित इलाज के लिए व्यवस्था की जा रही है।

बता दें कि विद्यार्थियों की बस कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुई इसकी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है घायल हुए सभी छात्र सेंट जेवियर कॉलेज रांची के B.Ed संकाय के छात्र हैं

Advertisement
सेंट जेवियर कॉलेज रांची की बस सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त, 25 विद्यार्थी हुए घायल 1