राज्य में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। यहां लगातार प्रवासी मजदूरों के संक्रमित होने की पुष्टि हो रही है। अबतक 1127 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है।
रविवार को झारखंड में रात 12 बजे तक एक दिन में रिकॉर्ड कुल 97 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनमें से सबसे अधिक 25 धनबाद, 13 सिमडेगा, 11 लोहरदगा, 8 जमशेदपुर, 8 जामताड़ा, 6 रामगढ़, 4 गुमला, 5 खूंटी, 3 हजारीबाग, 3 गढ़वा, 3 लातेहार, 2 रांची, 2 कोडरमा और 2 मरीजों की पुष्टि चाईबासा पश्चिम सिंहभूम में हुई है। एक कोरोना पॉजिटिव सरायकेला खरसावां और एक मरीज बोकारो से सामने आया है।
Also Read: आज से खुल रहे है मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और धर्मस्थल, जानिए किन शर्तो के साथ खोलने की मिली है अनुमति
धनबाद में 3 सीआइएसएफ जवान भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सिमडेगा में 13 तथा लोहरदगा में चार कुल 17 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। पश्चिमी सिंहभूम में मिला कोरोना का एक संक्रमित मरीज जराईकेला का रहने वाला है। वह महाराष्ट्र से अपने घर आया है। उसे कामर्स कालेज स्टेट क्वारंटाइन में रखा गया था। आज के ताजा मामलों में संक्रमित पाए गए कोरोना मरीज प्रवासी मजदूर हैं। ये सभी क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए थे।
रविवार तक 473 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैैं। यह संख्या कुल मरीजों की संख्या के मुकाबले 48 फीसद से अधिक है। उधर राज्य में रविवार को भी झारखंड में कोरोना के 97 नए मरीज मिले। इसके साथ ही अब राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 643 हो गई है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 1127 हो गई है।
जिलावार सक्रिय मामले:
- पूर्वी सिंहभूम : 153
- धनबाद : 67
- हजारीबाग : 67
- रामगढ़ : 73
- गुमला : 40
- कोडरमा : 30
- रांची : 22
- सिमडेगा : 96
- पश्चिमी सिंहभूम : 19
- गढ़वा : 23
- गिरिडीह : 03
- बोकारो 05
- पाकुड़ : 02
- खूंटी : 10
- लोहरदगा : 16
- सरायकेला-खरसावां : 20
- लातेहार : 19
- साहिबगंज : 03
- पलामू : 12
- दुमका : 00
- देवघर : 00
- जामताड़ा : 08
- गोड्डा : 00
- चतरा : 00