Skip to content

रघुवर को हराने वाले सरयू राय ने बनायीं अपनी पार्टी, जानिए पार्टी का नाम और किन्हे मिली जिम्मेदारी

रघुवर को हराने वाले सरयू राय ने बनायीं अपनी पार्टी, जानिए पार्टी का नाम और किन्हे मिली जिम्मेदारी 1

भाजपा से निष्कासित वरिष्ठ विधायक सरयू राय ने अलग पार्टी बना ली है। अपनी इस नई पार्टी का नाम उन्होंने भारतीय जन मोर्चा (भाजमो) रखा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंवे राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को पूर्वी जमशेदपुर सीट से हराया था। अपनी पार्टी में उन्होंने भाजपा से निष्कासित अन्य पदाधकारियों को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

Also Read: नीति आयोग ने जारी की बेहतर शिक्षा देने वाले जिला की सूची! जानिये झारखंड के किस जिले को मिला तीसरा स्थान

भाजमो महानगर कमेटी का संयोजक रामनारायण शर्मा को बनाया गया है। इसके अलावा जमशेदपुर पूर्वी का अजय सिन्हा और जमशेदपुर पश्चिम का संयोजक मुकुल मिश्रा को बनाया गया है। जमशेदपुर पश्चिम से आजसू प्रत्याशी रहे ब्रजेश सिंह मुन्ना को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इसकी घोषणा सरयू राय ने सोमवार को साकची स्थित एक होटल में की।

संभावनाएं देखते हुए राज्य स्तर पर करेंगे संगठन का विस्तार: सरयू राय

सरयू राय का कहना है कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में जनता की समस्याओं के हल के लिए राजनीतिक संगठन जरूरी था। उन्होंने कहा कि संगठन का कार्यक्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र ही रहेगा। भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए पार्टी-संगठन का राज्य स्तर पर विस्तार किया जाएगा।

Also Read: दिल्ली का शाहीनबाग़ अब झारखण्ड के रांची में भी