Skip to content

शिबू सोरेन ने डॉ कमल नयन सिंह को दी बड़ी जिम्मेदारी, बने अध्यक्ष

झामुमो के अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने 2009 में झामुमो की टिकट पर बरकट्ठा विधनसभा से चुनाव लड़ने वाले डॉ कमल नयन सिंह को पार्टी में अहम जिम्मेदारी दी है वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओ में से एक है. डॉ कमल नयन सिंह को बुद्धिजीवी मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है. शिबू सोरेन पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने पत्र जारी कर कमल नयन सिंह को कहा की नियुक्ति पत्र जारी होने के समय से ही आपको बुद्धिजीवी मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है. साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया की आगामी दो महीने के अंदर बुद्धिजीवी मोर्चा का पूर्ण गठन करे

Also Read: मोमेंटम झारखंड की होगी जाँच एसीबी ने सरकार से जाँच शुरू करने की मांगी अनुमति

कोडरमा जिला समिति ने जताया हर्ष:

डॉ कमल नयन सिंह को बुद्धिजीवी मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर कोडरमा झामुमो जिला समिति ने हर्ष व्यक्त किया है. हर्ष व्यक्त करने वालो में जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, सचिव कामेश्वर वर्मा, केंद्रीय समिति सदस्य गंगा प्रसाद यादव, गोपाल यादव, महेश राय, रविंद्र शांडिल्य, संजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अनिल बर्णवाल, श्री राम पांडे, चंद्रदेव यादव, संजय साजन, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, बशीर खान, गोविंद बिहारी, इस्लाम अंसारी, मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर सिंह, गोपी यादव, रामेश्वर यादव, डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष, सचिव बैजनाथ मेहता, श्रीकांत यादव, गणेश राय, कोडरमा नगर अध्यक्ष मनोज रावत, भानु प्रताप सिंह, झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष संजय दास, सचिव मोहम्मद कुदुस, राजेश यादव, नूर हसन, सचिन भारती, इंद्रदेव पांडे, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम, जिला सचिव बुंदक यादव, मोहम्मद शहजाद, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नौशाद, जिला सचिव सुधाकर यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला देवी, सचिव मंजू देवी, सुनैना तिवारी, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र पांडे इत्यादि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।