Skip to content
Advertisement

Dhanbad: टुसू परब पर शोभा यात्रा आज, झारखंडी, छाऊ नृत्य और अन्य कार्यक्रम के साथ एक लाख लोग होंगे शामिल

Dhanbad: टुसू परब पर शोभा यात्रा आज, झारखंडी, छाऊ नृत्य और अन्य कार्यक्रम के साथ एक लाख लोग होंगे शामिल 1

31 दिसंबर का दिन धनबाद (Dhanbad) शहर के लिए खास होने वाला हैl प्रकृति की उपासना करने वाले झारखंडवासी शोभायात्रा निकालने जा रहे हैंl यह लगभग आधे शहर का भ्रमण करेगी l इसमें एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना हैl

सुबह 10:00 बजे सरायढेला मंडप थाना से रणधीर वर्मा चौक, अंबेडकर चौक, पूजा टॉकीज, सिटी सेंटर होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी l इसमें झारखंड की महान संस्कृति की झलक, छाऊ नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेगा l

यह आयोजन बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच की ओर से किया जा रहा है l मंच के हीरा महतो ने बताया कि इस रैली में शिवानी महतो, संगम, लक्ष्मी, अनीता, कुमकुम, सुनीता आदि भाग लेंगेl बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, पुरुष सभी रैली में शामिल होकर झारखंड की संस्कृति से अवगत कराएंगे l हीरा महतो ने बताया कि धनबाद के शहरीकरण के कारण, आज के मूल झारखंडी युवा अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं इसलिए धनबाद शहर में व्यापक रूप से टुसू का आयोजन किया गया हैl

Dhanbad: क्या है टूसू परब, झारखंड वासियों में क्यों यह परब है सबसे प्रमुख

टुसू परब में मूल रूप से प्रकृति की पूजा होती हैl टुसू परब कि यह मान्यता है कि धान कटनी के समीप खेत में ही 5 बीडा (गुच्छआ) धान पौवार (बिचाली) से बांधकर रख देते हैंl यह अगली फसल के लिए बीज बनाया जाता हैl इसकी अगहन संक्रांति के दिन खेत में सिंदूर, काजल, अगरबत्ती से पूजा की जाती हैl यहां पूजा उस घर का पुरुष सदस्य करता हैl

Also Read: JSSC के नाम से बनाई जा रही है फर्जी वेबसाइट, आयोग परेशान- किया लोगों को सतर्क

Story By: DIVYA KUMARI

Advertisement
Dhanbad: टुसू परब पर शोभा यात्रा आज, झारखंडी, छाऊ नृत्य और अन्य कार्यक्रम के साथ एक लाख लोग होंगे शामिल 2
Dhanbad: टुसू परब पर शोभा यात्रा आज, झारखंडी, छाऊ नृत्य और अन्य कार्यक्रम के साथ एक लाख लोग होंगे शामिल 3