Skip to content
Advertisement

JSSC के अध्यक्ष बनाए गए सुधीर त्रिपाठी, मुख्यमंत्री ने संबंधित प्रस्ताव को दी मंजूरी

लंबे समय से खाली पड़े झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद को भरने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए सुधीर त्रिपाठी के नाम पर मुहर लगाते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पर उनकी नियुक्ति करने के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है इससे पहले भी सुधीर त्रिपाठी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं.

सुधीर त्रिपाठी पूर्व की रघुवर सरकार के दौरान झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष सहित मुख्य सचिव के रूप में अपना योगदान दे चुके हैं. सुधीर त्रिपाठी 1985 बैच के अधिकारी है. उन्होंने 1 अप्रैल 2019 से 26 सितंबर 2020 तक झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर थे. इससे पहले वे 28 फरवरी 2018 से लेकर 31 मार्च 2019 तक मुख्य सचिव के रूप में अपना योगदान दे चुके हैं. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में अध्यक्ष पद के अलावा अन्य सदस्य होते हैं अध्यक्ष पद की नियुक्ति ना होने के कारण अतिरिक्त प्रभार के रूप में प्रशांत कुमार आयोग के अध्यक्ष हैं तो वही सदस्य के रूप में सुरेंद्र कुमार है लेकिन अभी भी सदस्य का एक पद खाली है

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है या फिर 65 वर्ष की आयु तक निर्धारित की गई है हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर अमिताभ चौधरी को नियुक्त किया है लोक सेवा आयोग एवं कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पदों पर नियुक्ति हो जाने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही झारखंड में विवादित रहने वाली झारखंड कर्मचारी चयन आयोग और झारखंड लोक सेवा आयोग में भर्तियां निकल सकती है और पूर्व में जो भी वादे हुई है उन्हें समझाने की कोशिश की जा सकती है.