Skip to content

फुटबॉल और हॉकी में राज्य की बेटियों ने बिखेरा जलवा, टीम जीती

23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस है और झारखंड के बेटियों ने एक दिन पहले ही हॉकी एवं फुटबॉल में एक अच्छी खबर लेकर आया है। नई दिल्ली में चल रहे हीरो जूनियर अंडर-17 महिला राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को झारखंड की बेटियों ने आंध्र प्रदेश को 11-0 मात देकर विजय प्राप्त किया है झारखंड की चाईबासा बिटिया खुशबू हस्सा ने 6 गोल दागे वही बिरसामुनि (धनवार) प्रिया हेब्रोम, और मधुमिता हांसदा ने भी एक-एक गोल दागे और कुंती हस्सा ने दो गोल दागकर झारखंड का गौरवान्वित किया।

हॉकी में झारखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

आयरलैंड में चल रहे 5 नेशन अंडर-23 जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में भारत ने यूक्रेन को 3-0 से पराजित किया, भारतीय हॉकी टीम की ओर से झारखंड के तीन खिलाड़ियों दीपिका सोरेन, ब्यूटी डुंगडुंग और महिमा टेटे ने शानदार प्रदर्शन दिखा रही है ब्यूटी डुंगडुंग टीम के उप कप्तान भी है बुधवार को यूक्रेन को 3-0 से मात दीया जिसमें ब्यूटी डुंगडुंग का एक गोल शामिल है इसके पूर्व सोमवार को भारत ने नीदरलैंड के साथ दो-दो गोल में ड्रॉ खेला था उस मैच में भी ब्यूटी ढूंढो ने एक गोल दागा था

हॉकी सीनियर में भी झारखंड बेटियों का जलवा

नीदरलैंड के रोड शो में खेली जा रही एफआईएच हॉकी प्रो लीग में भारतीय सीनियर महिलाओं की टीम ने अमेरिका को 4-0 से हराया जिसमें झारखंड के तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान सलीमा टेटे और संगीता कुमारी है बुधवार के भारत और अमेरिका के बीच खेले गए इस मुकाबले में संगीता कुमारी ने एक गोल किया।