झारखंड में चल रहे अब तक कांग्रेस का चिंतन शिविर खत्म हो गया है।
3 दिन तक चले समारोह के समापन सत्र में बन्ना गुप्ता ने अपने अंदाज में सीधे झारखंड के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।
रांची: स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के नेता बनना गुप्ता ने सरकार पर हमला बोला है मधुबन में आयोजित कांग्रेस के चिंतन शिविर के समापन सत्र में बन्ना गुप्ता ने अपने अंदाज में सीधे झारखंड के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी को इस बात का दुख और दर्द है कि हम गठबंधन की सरकार चला रहे हैं फिर भी हमारी स्थिति उस गाने के समान हो गई है हम लोग एक गाना सुना था कि जब मांझी ही नाव डुबोये तो उसे कौन बचाएगा।
जब झारखंड का मुख्यमंत्री जी चाहता है कि हमारी पार्टी (कांग्रेस) समाप्ति की ओर जाए, हमारे वोटर उनकी तरफ शिफ्ट हो जाए तो ऐसी सरकार का कोई औचित्य नहीं है !पहले पार्टी बचेगी ,तभी हम बचेंगे।
मंत्री ने कहा कि झारखंड में गठबंधन दलों के साथ मिलकर समन्वय समिति बनेंगे तभी सरकार पर दबाव बनेगा।