Skip to content
Advertisement

Chatra: मिट्टी की चाल धंसने से तीन बच्चियों की मौत, दो की हालात नाजुक

Chatra: जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव के समीप रविवार दोपहर चाल धंसने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मृत सभी बच्चियां बिलासपुर गांव की रहने वाली हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के घर में लोग दहाड़े मार मार कर रो रहे हैं। हर कोई सदमे में है। प्रतापपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

Advertisement
Advertisement

दो बच्चियों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज:

पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने बताया कि हादसे के बाद दो बच्चियों को किसी तरह से निकाल कर उपचार के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया है। उनका इलाज चज रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जरूरत पड़ने पर उन्हें रांची रिम्स भी रेफर किया जा सकता है। वहीं, इस हादसे में तीन बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई।

दीपावली के लिए दुधिया माटी लाने गई थी बेटियां:

जानकारी के अनुसार, दीपावली पर्व पर घर का रंग-रोगन करने के लिए सुदूरवर्ती गांवों की युवतियां एवं महिलाएं दुधिया मिट्टी लाने के लिए निकटवर्ती क्षेत्रों में गई थीं। बिलासपुर गांव की छह बच्चियां भी मिट्टी लाने के लिए गई थीं। इनकी उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच थी। सभी एक साथ दुधिया मिट्टी लाने के लिए अपने अपने घरों से निकली थीं।

डाक्टरों ने की तीन बच्चियों की मौत की पुष्टि:

उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। लोग भी बच्चियों को बचाने में जुट गए। बच्चियों को तुरंत प्रतापपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने तीन बच्चियों की मौत की पुष्टि कर दी। वहीं दो बच्चियों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Advertisement
Chatra: मिट्टी की चाल धंसने से तीन बच्चियों की मौत, दो की हालात नाजुक 1