Skip to content

दो युवको ने आदिवासी लड़की के साथ किया दुष्कर्म, भेजे गए जेल

झारखंड के रामगढ़ जिले के भडानी नगर थाना क्षेत्र के पाली गांव से एक आदिवासी समेत दो अन्य युवकों को एक नाबलिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म और एक अन्य से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया।

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि घटना 16 फरवरी की है, जिसके संदर्भ में पीड़ित लड़कियों के परिजन ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को पाली गांव से दुष्कर्म के आरोपी 25 वर्षीय महेश बेदिया और दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी उसके मित्र राजू सिंह को गिरफ्तार किया।

Also Read: पीएम मोदी ने जिस पुल का किया था शिलान्यास, उसे बनाने के लिए नहीं मिल रहे ठेकेदार

दोनों युवकों को पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दोनों आदिवासी लड़कियां नाबालिग है। घटना के दिन दोनों निकट के पाली गांव के पास फुटबॉल के मैदान में फुटबॉल खेलने गई थी।

Also Read: Netflix अपने ग्राहकों को दे रहा है 5 रूपये में महीने भर का प्लान, जानिए किन्हे मिलेगा ये खास ऑफर

जब दोनों फुटबॉल खेलकर वापस अपने गांव आ रही थी, उसी समय दोनों आरोपियों ने डरा धमकाकर अगवा कर लिया और निकट के खाली पड़े मकान में ले जाकर एक लड़की से दुष्कर्म किया जबकि दूसरी लड़की से दुष्कर्म की कोशिश की गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।