Skip to content

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान कहा बंगाल में BJP की सरकार बनती है तो झारखंड में होगी अगली सरकार

Arti Agarwal

झारखंड के पूर्व मंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो झारखंड में भी अगली सरकार भाजपा की होगी केंद्रीय मंत्री रविवार को झारखंड के सीमांचल क्षेत्र के बडशोल में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे बैठक का उद्देश्य बंगाल चुनाव था लेकिन अर्जुन मुंडा के निशाने पर झारखंड की सरकार भी थी.

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंप रखा है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि बंगाल चुनाव में झारखंड के सीमांचल क्षेत्र के भाजपा के कार्यकर्ताओं की भूमिका भी सुनिश्चित की जाएगी. झारखंड में विकास रुक गया है सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार और निजी स्वार्थ को बढ़ावा दे रही है ऐसे दलों से सावधान रहने की जरूरत है. इस राज्य को बचाने के लिए पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी तो झारखंड में अगली सरकार भी भाजपा ही बनाएगी.