Skip to content

महिला के साथ दुष्कर्म के बाद गाला घोट कर हत्या, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

News Desk

हज़ारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र के गाड़ीसारम पहाड़ी के पास एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद गाला घोट कर उसकी हत्या कर दी गयी. जिस महिला का शव मिला है उसका नाम 30 वर्षीय कबूतरी देवी बताया जा रहा है.

Also Read: भारत-चीन झड़प में झारखंड के 2 जवान शहीद, परिवार में मातम का माहौल है, CM सोरेन ने शहीदों को दी श्रद्धांजली

मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी विनोद तिर्की घटनास्थल पर पहुंच हालात का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है. प्रथम दृष्टि से मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। बता दें की महिला मंगलवार की शाम से घर से गायब थी।

बताया जाता है‍ कि शौच के लिए महिला घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। महिला का शव पर एक भी कपडा नहीं था जिसके बाद अंदाज़ा लगाया जा रहा है की मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का है. फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.