Skip to content

कैसे बना संविधान?

आप सभी जानते हैं कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया था। इस तिथि को हम ने अपना पहला गणतंत्र दिवस मनाया था। लेकिन क्या आप जानना नहीं चाहेंगे कि संविधान बना कैसे?

कैसे बना संविधान? 1

संविधान सभा का गठन

वर्ष1946 में कैबिनेट मिशन प्लान के तहत संविधान सभा का गठन किया गया डॉ राजेंद्र प्रसाद को इसका सभापति और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को प्रारूप समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
ड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए 13 समितियों का गठन किया गया। शुरू में संविधान सभा में कुल 389 सदस्य थे। र्पाविंसेज के 292 और राज्य के 93 प्रतिनिधि। इनके अलावा, चीफ कमिश्नर र्पाविंसेज के 3 और बलूचिस्तान के 1 प्रतिनिधि शामिल थे बाद में मुस्लिम लीग ने खुद को इससे अलग कर लिया था।

पहला ड्राफ्ट और उस पर चर्चा चर्चा

जनवरी 1948 में भारत के संविधान का पहला प्रारूप चर्चा के लिए प्रस्तुत किया गया। 14 नवंबर 1948 को चर्चा की और 32 दिनों तक चली तक चली तक चली इस अवधि के दौरान 7,635 संशोधन प्रस्तावित किए गए, जिसमें से 2,473 पर विस्तार से चर्चा हुई। 2 साल, 11 महीने व 18 दिनों तक संविधान सभा की बैठक हुई और संविधान को अंतिम रूप दिया गया।
संविधान पर हस्ताक्षर
24 जनवरी 1950 को संविधान सभा के 284 सदस्यों ने भारत के संविधान पर हस्ताक्षर किया। हस्ताक्षर करने वाले में 15 महिला सदस्य भी शामिल थी इस तरह 26 नवंबर 1949 को इस संविधान को धार किया गया 26 जनवरी 1950 लागू किया गया।