Skip to content

एशिया महाद्वीप में कोरोना संक्रमितों के सबसे ज्यादा मामले भारत में, लॉकडाउन-4 के बाद ज्यादा मामले आये है सामने

News Desk

दुनिया के महाद्वीपों की बात करें तो एशिया में भारत पहले स्‍थान पर पहुंच गया है। लॉकडाउन-4 के लागू होने के साथ ही हर रोज हजारों मामले सामने आए हैं। इसकी बदौलत कुछ ही दिनों में 70 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। भारतमें भी रिकवरी रेट काफी अच्छा है। लेकिन वहीं इनकी बढ़ती संख्‍या जरूर चिंता का विषय बनी हुई है। भारत में अब तक 68713 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 4531लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में 399361 एक्टिव केस हैं। एशिया में दूसरे नंबर पर तुर्की है जहां पर अब तक कोरोना के 159797 मामले सामने आ चुके हैं.

Also Read: PMKISAN:इस महीने आएगी छठी किस्त ऐसे चेक करें लाभार्थियों के नाम

दुनिया भर में पांच माह से जारी कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पूरी दुनिया में इसके मामले 5825342 तक पहुंच गए हैं। वहीं इससे मौतों की बात करें तो यह संख्‍या 358235 तक हो चुकी है। वर्ल्‍डओमीटर के मुताबिक पूरी दुनिया में इससे संक्रमित 2523316 मरीज ठीक हुए हैं और पूरी दुनिया में इसके 2943791 एक्टिव केस हैं।

आस्‍ट्रेलिया महाद्वीप

कुल मरीज: 8758

यहां का आस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड इससे सबसे अधिक प्रभावित हैं। आस्‍ट्रेलिया में जहां अब तक 7150 मामले सामने आए हैं वहीं 103 मरीजों की मौत भी हो गई है। इसके अलावा न्‍यूजीलैंड में 1504 मामले अब तक सामने आए हैं और 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

Also Read: कोरोना काल के बीच मोदी 2.0 के पुरे होंगे एक साल, उपलब्धियां गिनाने के लिए 1000 से ज्यादा ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस होंगी

अफ्रीका महाद्वीप

कुल मरीज: 127668

यहां दक्षिण अफ्रीका इससे सबसे अधिक प्रभावित है। यहां पर अब तक इसके 25937 मामले सामने आ चुके हैं और 552 मरीजों की जान जा चुकी है। इसके बाद इस महाद्वीप का दूसरा देश मिस्र इससे सबसे अधिक प्रभावित है। यहां पर 19666 मामले अब तक सामने आए हैं और 816 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Also Read: प्रवासियों के आने से बदल गए हालात, झारखंड में आधे से अधिक कोरोना के मरीज है प्रवासी

दक्षिण अमेरिका

कुल मरीज: 720265

इस महाद्वीप में शामिल ब्राजील कोरोना की सबसे अधिक मार झेल रहा है। यहां पर अब तक इस वायरस से संक्रमित 414661 मामले सामने आ चुके हैं। यहां अब तक 25697 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। यहां पर एक्टिव मरीजों की कुल संख्‍या 222317 है जिनमें 8318 की हालत गंभीर है। इसके बाद इसी महाद्वीप का देश पेरू इससे सबसे अधिक प्रभावित है। यहां पर इसके 135905 मरीज सामने आ चुके हैं और 3983 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

Also Read: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का बड़ा बयान, मैट्रिक एवं इंटर के टॉपरों को मिलेगी ALTO कार

उत्‍तरी अमेरिका

कुल मरीज: 1961077

इस महाद्वीप में अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। अमेरिका केवल कोरोना मरीजों के मामले में ही पहले नंबर पर नहीं है बल्कि इससे हुई मौतों के मामले में भी पहले नंबर पर है। यहां पर अब तक 1749726 मामले सामने आ चुके हैं और 102249 मरीजों की जान अब तक जा चुकी है। यहां पर पर अब तक 490262 मरीज ठीक हुए हैं जबकि एक्टिव केस की बात की जाए तो इनकी संख्‍या करीब 1157215 है, जिनमें से 17227 मरीजों की हालत गंभीर है। इस महाद्वीप का दूसरा बड़ा देश कनाडा भी इस वायरस का दंश झेल रहा है। यहां पर इसके अबतक 87902 मामले सामने आ चुके हैं और 6799 मरीजों की जान जा चुकी है।

यूरोप

कुल मरीज: 1962340

वर्तमान में रूस में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है और अब वह इस मामले में स्‍पेन को पछाड़कर सबसे आगे निकल गया है। यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 379051 हो गई है। इसकी वजह से यहां पर अब तक 4142 लोगों की जान भी जा चुकी है। अब तक 150993 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। इस महाद्वीप में स्‍पेन दूसरे नंबर का सबसे अधिक प्रभावित देश है जहां अब तक 283849 मामले दर्ज किए गए हैं और 27118 लोगों की जान जा चुकी है।