Skip to content
Advertisement

आज से चेक पेमेंट से जुड़े नियम बदले जाएंगे , देश के करोड़ों लोगों पर पड़ेगा असर

zabazshoaib
आज से चेक पेमेंट से जुड़े नियम बदले जाएंगे , देश के करोड़ों लोगों पर पड़ेगा असर 1

नए साल की शुरुआत आज 1 जनवरी 2021 से हो रही है इसके साथ ही देश में चेक पेमेंट के नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर देश के करोड़ों आम लोगों पर होगा.

1 जनवरी 2021 से सकारात्मक भुगतान व्यवस्था (Positive Pay System) के तहत चेक से जुड़े पेमेंट के नियम बदल दिए जाएंगे. चेक (Cheque Payment) के जरिए 50,000 रुपये या इससे अधिक पेमेंट पर कुछ जरूरी जानकारियों को दोबारा कन्फर्म करना होगा. देश में तेजी से बढ़ते बैंकिंग धोखाधड़ी को रोकने के लिए आरबीआई ने यह फैसला लिया है।

क्या है पॉजिटिव पे सिस्टम:

पॉजिटिव पे सिस्टम 144 रूल है जो चेक के जरिए धोखाधड़ी करने पर लगाम लगाएगा। इसके तहत जो व्यक्ति चेक जारी करेगा उन्हें इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से चेक की तारीख लाभार्थी का नाम प्राप्तकर्ता और पेमेंट की रकम के बारे में दोबारा जानकारी देनी होगी। चेक जारी करने वाला व्यक्ति यह जानकारी एसएमएस मोबाइल एप इंटरनेट बैंकिंग या एटीएम जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स माध्यम से दे माध्यम से दे सकता है। इसके बाद पेमेंट से पहले इन जानकारियों का क्रॉस चेक किया जाएगा। इसमें कोई गड़बड़ी पाई जाएगी तो चेक भुगतान नहीं किया जाएगा और संबंधित बैंक शाखा की इसकी जानकारी दी जाएगी।

हालांकि यह सुविधा का लाभ लेने का निर्णय खाताधारक खुद करेगा।

Advertisement
आज से चेक पेमेंट से जुड़े नियम बदले जाएंगे , देश के करोड़ों लोगों पर पड़ेगा असर 2
आज से चेक पेमेंट से जुड़े नियम बदले जाएंगे , देश के करोड़ों लोगों पर पड़ेगा असर 3