
लॉकडाउन की मार झेल रहे दिल्लीवासियों को 20 अप्रैल से कोई राहत नहीं मिलेगी। जबकि अन्य राज्यों की सरकारे 20 अप्रैल से थोड़ी-बहुत राहत देने की तैयारी में है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा की शनिवार को 186 नए मामले सामने सामने आये है. यहां तेजी से कंटेनमेंट जोन भी बढ़ रहे हैं। हालांकि, स्थिति अभी नियंत्रण में है।
Also Read: लॉकडाउन के बीच 20 अप्रैल से फिर शुरू होगी टोल वसूली, केंद्र ने दी हरी झंडी
दिल्ली में बीते कुछ दिनों में ऐसे केस आए हैं जिन मरीजों में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं था। न तो उन्हें बुखार था और ना ही खांसी, लेकिन वो कोरोना संक्रमित थे। वो औरों को भी कोरोना बांट रहे थे। ये बहुत खतरनाक स्थिति है। हमारे लिए चिंता की बात है। दिल्ली के सभी 11 जिले हॉट हॉटस्पॉट हैं।
राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 186 नए मामले सामने आने के साथ यहां कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1900 के करीब पहुंच गई। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल कहा था कि राजधानी में पिछले तीन दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में मामूली कमी आई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर शाम को जारी बुलेटिन के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 186 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1893 हो गए। साथ ही, एक संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 43 हो गई।
इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार को 2,274 नमूनों में से केवल 67 नमूने जांच में पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले तक रोजाना 180 से 350 के बीच नए मामले सामने आ रहे थे, जो चिंता का विषय था। केजरीवाल ने कहा कि पिछले तीन दिनों में कोविड-19 के मरीजों की संख्या में मामूली कमी आई है।
