Skip to content

कोरोना काल के बीच मोदी 2.0 के पुरे होंगे एक साल, उपलब्धियां गिनाने के लिए 1000 से ज्यादा ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस होंगी

मोदी सरकार के 2.0 कार्यकाल की पहली बरसी डिजिटल माध्यम से मनाएगी। पार्टी ने तय किया है कि कोरोना महामारी के कारण कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा। मोदी ने पिछले साल 30 मई को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए देशभर में वर्चुअल रैली और प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएंगी।

Also Read: केंद्र सरकार हर चीज को व्यापार की दृष्टि से देखती है, प्रवासियों को रोजगार देने के लिए हेमंत बना रहे है अधिनियम

केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को मिलाकर 150 से ज्यादा नेता कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी फेसबुक लाइव से भाषण देंगे। इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

राज्य इकाइयों और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को भेजी चिट्ठी में पार्टी के जनरल सेक्रेटरी अरुण सिंह ने लिखा है कि सभी बड़े राज्यों की इकाइयां कम से कम 2 और छोटे राज्यों की इकाइयां कम से कम 1 वर्चुअल रैली करेंगी। हर रैली में कम से कम 750 लोग शामिल होना चाहिए। देशभर में 1000 से ज्यादा ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस भी की जाएंगी।

Also Read: UPA अध्यक्ष सोनिया गाँधी के साथ बैठक में बोले CM सोरेन, जीएसटी की मार झेल रहा झारखंड समय पर नहीं मिल पाता है हिस्सा

सूत्रों के मुताबिक समारोह 30 मई से शुरु होगा और 1 महीने तक चल सकता है। पार्टी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि मोदी सरकार की दूसरी पारी का पहला साल कई ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा है। इसमें आर्टिकल 370 को हटाया जाना, तीन तलाक के खिलाफ कानून पास होना शामिल है। इसी दौरान राम मंदिर के निर्माण का रास्ता भी साफ हुआ है। सरकार की ये सभी उपलब्धियां इतिहास में स्वर्णाक्षरों से लिखी जाएंगी।