Skip to content
[adsforwp id="24637"]

PRESIDENT ELECTION 2022 : राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज होगा वोटिंग, किसका पलड़ा है भारी, कब आएगा इसका नतीजा

Bharti Warish

PRESIDENT ELECTION 2022 : राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग होना है उसके लिए संसद मे भी तैयारियाँ पूरी कर ली गे है| राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज ही मतदान होना है| 21 जुलाई को परिणाम घोषित करने के बाद 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन के कमरा नम्बर 63 में 6 बूथ बनाये गए है। जिसमे एक दिव्यांग वोटर के लिए है, अलग -अलग राज्यों के कुल 9 विधायक संसद भवन में वोटिंग करेंगे, यूपी से 4,  त्रिपुरा से 2, असम से 1, ओडिशा से 1, हरियाणा से 1 जबकि 42 संसद विधानसभाओं में वोट करेंगे।  

राष्ट्रपति चुनाव में NDA  की ओर से द्रोपदी मुर्मू उमीदवार है. वे एक आदिवासी समुदाय से आती है और द्रोपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उमीदवार के रूप में चयनित किया गया है उन्होंने इससे पहले 2015 से 2021 तक झारखण्ड के 9वें राज्यपाल के रूप में कार्य कर चुकी है। अगर द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में जीतती है तो वे राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला होगी। 

यसवंत  सिन्हा है विपक्ष के उमीदवार: 

द्रोपदी मुर्मू के मुकाबले विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यसवंत सिन्हा को उमीदवार बनाया गया है। उन्होंने पूर्व चंद्रशेखर की सरकार में 1990 से 1991 तक फिर 1998 से 2002 तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया है।