Skip to content
Advertisement

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिडीह दौरे को झारखंड का सौभाग्य बताना अहंकार का प्रतिक

News Desk
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिडीह दौरे को झारखंड का सौभाग्य बताना अहंकार का प्रतिक 1

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड के गिरिडीह जिले में कोडरमा और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. भाजपा ने जेपी नड्डा के इस कार्यक्रम को झारखंड के सौभाग्य से जोड़ दिया है. किसी पार्टी का अध्यक्ष किसी राज्य के लिए सौभाग्यशाली कैसे हो सकता है? क्या झारखंड के आन्दोलनकारियों का इन पार्टी वालों के सामने कोई मोल नहीं है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल पर भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में 22 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गिरिडीह आएंगें। नड्डा झंडा मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को लेकर भाजपा के नेता जुट गए है। भाजपा नेताओं ने बताया कि गिरिडीह व कोडरमा लोकसभा से 25 हजार लोग जेपी नड्डा के कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर राज्य के नेताओं ने की प्रेसवार्ता

बुधवार को सर्किट हाउस में भाजपा के प्रमुख नेताओं ने तैयारियों को लेकर बैठक की। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, कार्यक्रम के प्रभारी व बोकारो विधायक विरंची नारायण, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, लक्ष्मण सिंह समेत अन्य नेताओं ने कार्यक्रम की सफलता के लिए मंत्रणा की। बैठक में शामिल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओें में उत्साह है।

इसे भी पढ़े- Hemant Soren: हेमंत सरकार लिथियम बैटरी के उत्पादन की दिशा में बढ़ी

बताया कि 25 हजार से अधिक लोग 22 जून को झंडा मैदान में पहुंचेंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी भी तय की जा रही है। बैठक में पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, चुन्नूकांत समेत कई भाजपा नेता शामिल थे।

Advertisement
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिडीह दौरे को झारखंड का सौभाग्य बताना अहंकार का प्रतिक 2
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिडीह दौरे को झारखंड का सौभाग्य बताना अहंकार का प्रतिक 3