Skip to content
Advertisement

कन्हैया कुमार का मोदी पर तंज, कहा- हर पिली चीज़ सोना नहीं होती और हर गुजरती गाँधी नहीं होता

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने मोदी और शाह पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा- जिस तरह हर पीली चीज सोना नहीं होती, उसी तरह हर गुजराती गांधी नहीं हो सकता है।

Advertisement
Advertisement

Also Read: योगी के मंत्री रघुराज सिंह के बिगड़े बोल कहा बुर्का पर लगे बैन

कन्हैया ने केंद्र सरकार पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया है। कन्हैया ने कहा कि हम मोदी-शाह के मंसूबे को पूरा नहीं होने देंगे। भारत में लोकतंत्र है लेकिन मोदी-शाह तानाशाह की तरह देश को चलाना चाह रहे हैं।

Also Read: कांग्रेस नेता और शायर इमरान प्रतापगढ़ी पर यूपी प्रशासन ने लगाया 1 करोड़ 4 लाख का जुर्माना

केंद्र सरकार सीएए लाकर देश को तोड़ने का काम कर रही है। आज कमाने वाले गरीब और लूटने वाले अमीर हो रहे हैं। यह लड़ाई किसी से रुकने वाला नहीं है। रविवार को कन्हैया अपनी जन-गण-मन यात्रा के तहत नालंदा पहुंचे और सोगरा कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित किया।

Also Read: बालिकागृह कांड के दोषी ब्रजेश ठाकुर को अदालत ने सुनाई सजा, जानिए अदालत ने क्या दी सजा

कन्हैया ने कहा कि नालंदा की धरती बाबू कुंवर सिंह ,जेपी, कर्पूरी, स्वामी सहजानन्द औप अनुग्रह बाबू की धरती रही है। सभी लोगों ने देशहित में लड़ाई लड़ी है। हम देश की आजादी को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह लोकतंत्र है और यहां जनता सर्वोपरि होती है। कन्हैया ने 27 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में होने वाली रैली के लिए लोगों को आमंत्रित किया।

Advertisement
कन्हैया कुमार का मोदी पर तंज, कहा- हर पिली चीज़ सोना नहीं होती और हर गुजरती गाँधी नहीं होता 1