Skip to content
Advertisement

Koderma News: कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष यादव ने प्रेसवार्ता कर लोकसभा में अपनी दावेदारी की पेश

Koderma:- कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष यादव ने प्रेसवार्ता कर कहा कि राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में आई थी।जिसका कोडरमा लोकसभा का नेतृत्व करते हुए,ओबीसी प्रकोष्ठ की टीम के साथ साहेबगंज, दुमका,देवघर,गिरिडीह,रामगढ़,राँची इन सभी जगहों का भ्रमण करते हुए उनके साथ-साथ रहा।इस बीच कोडरमा लोकसभा क्षेत्र का भी भ्रमण किया।क्षेत्र वासियों के जनसमर्थन और मांग पर मैं अपनी लोकसभा की दावेदारी पेश कर रहा हूँ। ताकि पार्टी के आला कमान इस पर विचार करें।वहीं वार्ता को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गणेश प्रसाद स्वर्णकार ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान क्षेत्र वासियों से जो समर्थन प्राप्त हुआ है उसके आधार पर हम सभी कांग्रेसी अपने अला कमान से मांग करते है कि कोडरमा लोकसभा से कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष यादव को प्रत्यशी बनाएं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ओबीसी के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ने और मजबूत करने में संतोष यादव का अहम भूमिका है।इनके कार्य से क्षेत्र में कोंग्रेस का कद बढ़ा है।और जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है।इस प्रेस वार्ता में नगर अध्यक्ष प्रभात राम,अरविंद सेठ,प्रिंस कुमार,बाला नारायण आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Advertisement
Koderma News: कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष यादव ने प्रेसवार्ता कर लोकसभा में अपनी दावेदारी की पेश 1