Skip to content

भाजपा में शामिल हुए सिंधिया, कहा कांग्रेस में अब वो बात नहीं रही

Shah Ahmad
भाजपा में शामिल हुए सिंधिया, कहा कांग्रेस में अब वो बात नहीं रही 1

ज्योतिरादित्य सिंधिया 18 साल कांग्रेस में रहने के बाद आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। सिंधिया ने कहा कि मेरे जीवन में दो दिन ऐसे आए, जिन्होंने मेरा जीवन बदल दिया। पहला 30 सितंबर 2001, जिस दिन मैंने अपने पिता को खोया। दूसरी तारीख 10 मार्च 2020, जो उनकी 75वीं वर्षगांठ थी।

Also Read: विधायक अम्बा प्रसाद के दादा जी का हुआ निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि हमारा उद्देश्य जनसेवा होना चाहिए। मेरे पिताजी और मैंने हमेशा इसी पर काम किया। सिंधिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अब पहले वाली कांग्रेस नहीं रह गई है।

सिंधिया ने कहा कि कर्जमाफी और रोजगार के मामले पर मध्यप्रदेश सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए। ट्रांसफर और भ्रष्टाचार का माफिया राज्य में चल रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा मन बहुत व्यथित है। कांग्रेस अब वह पार्टी नहीं है, जिसकी स्थापना हुई थी।

Also Read: कमलनाथ सरकार को एक और झटका, शिवराज सिंह से मिले सपा-बसपा के 2 विधायक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए सिंधिया ने कहा कि देश के इतिहास में शायद किसी को भी इतना बड़ा जनादेश नहीं मिला, जितना कि एक बार नहीं दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है।