Skip to content

Women Asia Cup: श्रीलंका को हराकर भारत ने रिकार्ड 7वीं बार जीता महिला एशिया कप खिताब

zabazshoaib

Women Asia Cup: महिला एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम के साथ हुआ। इस मैच में श्रीलंका की कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले खेलते हुए श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से धराशाई हो गई और 20 ओवर में 9 विकेट पर 65 रन ही बना पाई और भारत को जीत के लिए 66 रन का लक्ष्य मिला। भारत ने जीत के लिए मिले लक्ष्य को 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और इस मैच को जीतते हुए एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम किया। 

भारत ने 7वीं बार जीता खिताब:

भारतीय महिला टीम ने रिकार्ड 7वीं बार एशिया कप खिताब अपने नाम किया। भारत ने 2022 से पहले 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2012 और 2016 में एशिया कप खिताब अपने नाम किया था। वहीं साल साल 2018 यानी पिछले सीजन में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे बांग्लादेश ने हराकर पहली बार ये खिताब अपने नाम किया था। यानी लगातार 6 बार खिताब जीतने के बाद भारत का सिलसिला टूट गया था, लेकिन हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने पिछली सफलता को फिर से दोहराया।