Skip to content
Advertisement

Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy 2023: महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने जापान को 4-0 से हरा कर बना चैंपियन

zabazshoaib
Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy 2023: महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने जापान को 4-0 से हरा कर बना चैंपियन 1

Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy 2023: झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का फाइनल मुकाबला रांची में भारत और जापान के बीच रविवार को खेला गया। भारतीय महिला खिलाडियों ने जापान की टीम को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया और झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता बने। इससे पहले 2018 मे भारतीय महिला हॉकी टीम ने रजत पदक जीता था।

Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy Ranchi 2023: कुछ ऐसे चली खेल की पारियां।

खेल के पहले क्वार्टर में कोई सफलता नहीं मिली किंतु दूसरे क्वार्टर में भारत की तरफ से झारखंड की बेटी संगीता कुमारी ने 1 गोल दाग कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी तीसरे क्वार्टर में दोनो टीमों में किसी ने कोई सफलता प्राप्त नहीं की पर अगले क्वार्टर यही चौथे क्वार्टर में भारत ने अपनी आक्रामक रुख दिखाई और भारत के लिए नेहा ने 1 और लाल रेम सियामी ने 1 गोल दाग कर भारत को 3-0 की बढ़त दे दी कमाल तब हुआ जब मैच के 60वें मिनट में वंदना कटारिया ने 1 और गोल कर भारत को एक बड़े अंतर से जीत दिलाई और भारत 4-0 से इस ट्रॉफी को जीत गया। 2016 में शुरु हुए इस टूर्नामेंट में भारत ने पहली बार अपनी जीत दर्ज की।

Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy Ranchi 2023: अन्य टीमों ने भी किया बेहतर प्रदर्शन

भारत की जीत के साथ ही साथ जापान भी इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा तथा चीन ने कोरिया को हरा कर अपना स्थान तीसरे नंबर पर रखा।

रिपोर्ट: ताज रजा

Advertisement
Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy 2023: महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने जापान को 4-0 से हरा कर बना चैंपियन 2
Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy 2023: महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने जापान को 4-0 से हरा कर बना चैंपियन 3