Skip to content

धोनी के संन्यास के एलान पर, झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने BCCI से की अपील, माही के लिए रांची में हो फेयरवेल मैच

धोनी के संन्यास के एलान पर, झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने BCCI से की अपील, माही के लिए रांची में हो फेयरवेल मैच 1

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर दिए हैं अब भारतीय क्रिकेट टीम में धोनी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे हालांकि धोनी आईपीएल में खेलते रहेंगे.
‘मैं पल दो पल का शायर हूं.’ गाना शेयर कर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनैशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम में पोस्ट कर खुद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एमएस धोनी ने लिखा है, ‘आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद. आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए.’ अपने इस पोस्ट के साथ ही धोनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने BCCI से की अपील, माही के लिए रांची में हो फेयरवेल मैच

महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने BCCI से अपील की है कि वो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक फेयरवेल मैच रांची में आयोजित कराई जिसका गवाह पूरा विश्व बनेगा।
झारखंड मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हेंडल से पहले ट्वीट में कहा गया ‘मुख्यमंत्री हेमंत सोरने ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद कहा कि देश और झारखण्ड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ‘वहीं दूसरे ट्वीट में कहा गया ‘हम सबके चहेते झारखण्ड का लाल माही को नीली जर्सी पहने अब नहीं देख पाएंगे। लेकिन देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं। मैं मानता हूं। हमारे माही का एक फेयरवेल मैच रांची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बने। BCCI से अपील करना चाहूंगा। माही का फेयरवेल मैच कराया जाये। मेजबानी झारखण्ड करेगा।’

धोनी ने अपनी कप्तानी में सभी बड़े आईसीसी टूर्नमेंट जीते

माही टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान रहे हैं जिन्होंने अपनी अगुआई में भारत को सफलता की नई बुलंदियों पर पहुंचाया था। किसी को शायद ही पता था कि महेंद्र सिंह धौनी को जब टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी जाएगी तो वो इस टीम को उस बुलंदी तक पहुंचा देंगे जिसकी कल्पना भी शायद ही की जा सकती है। राहुल द्रविड़ द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद धौनी के हाथ में कप्तानी सौंपी गई,
धोनी ने कप्तान के रूप में दक्षिण अफ्रीका में 2007 में आयोजित टूर्नामेंट के पहले संस्करण में ICC विश्व T20 जीतने के बाद 2011 में ICC क्रिकेट विश्व कप जीता। भारत ने इंग्लैंड में 2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के साथ ही धोनी पहले ऐसे एकमात्र कप्तान बने जिन्होंने तीनों ICC ट्रॉफ़ी जीती हैं। भारत के लिए यह गर्व कि बात है।

मालूम हो कि धोनी ने पिछले साल जुलाई में भारत के लिए आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल खेला था। विकेटों के बीच बेहतरीन दौड़ के लिये मशहूर धोनी उस तनावपूर्ण मैच में 50 रन बनाकर रन आउट हुए थे। इसके बाद फिर मैदान में नीली जर्सी के साथ नहीं उतरे। तब से ही ये अटकलें लगाई जा रही थी कि धोनी सन्यास ले लेंगे।