
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक सोशल मीडिया के जरिए 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास का ऐलान किया। धोनी के सन्यास के बाद देश विदेश के लोगों उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी. अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट के फैसले पर इमोशनल चिट्ठी लिख कर धोनी कि की जमकर तारीफ। पीएम मोदी ने लिखा है कि आपने अपने खास अंदाज में जो वीडियो शेयर किया था, वह पूरे देश के लिए चर्चा का टॉपिक बन गया। आपके रिटायरमेंट से 130 करोड़ भारतीयों को निराशा हुई, लेकिन भारतीय क्रिकेट के लिए आपने जो किया, उसके लिए सभी शुक्रगुजार भी हैं। आपमें नए भारत की आत्मा झलकती है, जहां युवाओं की नियति उनका परिवार का नाम नहीं तय करता है, बल्कि वे अपना खुद का मुकाम और नाम हासिल करते हैं।
धोनी ने मोदी की चिट्ठी के जवाब में ऐसे कहा शुक्रिया
धोनी ने इसके जवाब में में पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया और धोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘एक कलाकार, फौजी और खिलाड़ी को बस ये चाहिए होता है कि उसकी हौसला अफजाई हो और उसकी कड़ी मेहनत और बलिदान को सब लोग याद रखें। तारीफ और शुभकामनाओं के लिए आपका शुक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
An Artist,Soldier and Sportsperson what they crave for is appreciation, that their hard work and sacrifice is getting noticed and appreciated by everyone.thanks PM @narendramodi for your appreciation and good wishes. pic.twitter.com/T0naCT7mO7
— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) August 20, 2020
पीएम मोदी ने धोनी के लिए लिखी चिट्ठी में 5 खास बातें
1. यह मायने नहीं रखता कि आपने कौन-सी हेयरस्टाइल रखी थी, लेकिन जीत हो या हार, आपका मन और दिमाग हमेशा शांत रहा। यह देश के युवाओं के लिए सबसे अहम सीख है।
2. मैं भारत के सशस्त्र बलों से आपके जुड़ाव का खास तौर पर जिक्र करना चाहूंगा। आप आर्मी के लोगों के साथ जुड़कर बेहद खुश थे।
3. देश की मौजूदा पीढ़ी फैसला करने वाले हालात में हिम्मत नहीं छोड़ती, हमने यह बात आपकी कई पारियों में देखी है।
4. आपके क्रिकेट करियर को स्टेटिस्टिक्स के प्रिज्म के जरिए देखा जा सकता है। आप भारत के सबसे कामयाब कप्तानों में से एक रहे हैं। आपकी कोशिशों से भारत, दुनिया में नंबर एक तक पहुंचा। आपका नाम दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार किया जाएगा। आप निश्चित ही दुनिया के बेहतरीन विकेटकीपर रहे हैं।
5. मुश्किल हालात से निकालना आपकी खूबी रही है। मैच को खत्म करने का आपका अंदाज भी लाजवाब रहा है। खासकर 2011 वर्ल्ड कप फाइनल का वो छक्का लोगों के जेहन में हमेशा ताजा रहेंगी।
