Skip to content
Advertisement

RCB vs MI: विराट कोहली ने IPL में 50वीं दफा 50 का आंकड़ा पार, आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से धूल चटाई

News Desk
RCB vs MI: विराट कोहली ने IPL में 50वीं दफा 50 का आंकड़ा पार, आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से धूल चटाई 1

RCB vs MI: विराट कोहली ने IPL में 50वीं दफा 50 का आंकड़ा पार करते हुए आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से धूल चटा दी। जिस तरह 2 अप्रैल, 2011 को लॉन्गऑन के ऊपर से विनिंग सिक्स लगाकर महेंद्र सिंह धोनी ने हिंदुस्तान को 28 साल बाद विश्व विजेता बनाया था, कुछ उसी तरह का शॉट खेलकर 2 अप्रैल, 2023 को विराट ने भी मुंबई के खिलाफ बेंगलुरु को जीत दिलाई। विराट ने 49 गेंदों पर 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 82* रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अंतिम 4 भिड़ंत में मुंबई को बेंगलुरु के खिलाफ हार नसीब हुई है। RCB ने 172 का लक्ष्य सिर्फ 16.2 ओवरों में ही चेज कर दिया। विनिंग सिक्स किंग कोहली ने लगाया। विराट की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखकर बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम किंग कोहली के नारों से गूंज उठा।

RCB vs MI: आरसीबी ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। रोहित( 1 रन), ईशान( 10 रन), ग्रीन( 5 रन) और सूर्या( 15 रन) फ्लॉप रहे। नतीजा मुंबई ने 8.4 ओवर में सिर्फ 48 के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए। यहां से बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 46 गेंद पर नाबाद 84 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। एक छोर से मुंबई के लगातार विकेट गिर रहे थे तो दूसरी ओर से तिलक लगातार रन बना रहे थे। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल को छक्का मारा। तिलक ने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए। तिलक 5.2 ओवर में 3 विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए थे। उस समय टीम का स्कोर 20 रन था। वहां से उन्होंने मुंबई को 170 रन के पार पहुंचाया और 172 का लक्ष्य बेंगलुरु के सामने रखा, जो अंत में नाकाफी साबित हुआ।

Image: Virat Kohli and Maxvel

RCB vs MI: 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को कोहली और डुप्लेसिस ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। कोहली और डुप्लेसिस ने 14.5 ओवर में 148 रन जोड़े। डुप्लेसिस 43 गेंद पर 73 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 169.77 का रहा। वहीं, कोहली ने 49 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए। विराट का स्ट्राइक रेट 167.35 रहा। ग्लेन मैक्सवेल 3 गेंद पर 2 छ्क्कों की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश कार्तिक खाता नहीं खोल सके। विराट कोहली की प्रचंड फॉर्म देखकर 2016 के सीजन में उनके द्वारा बनाए गए 973 रन याद आ गए। अगर किंग इसी तरह बल्ले से भौकाल मचाएगा, तो RCB प्लेऑफ में जरूर जगह बनाएगा।

Advertisement
RCB vs MI: विराट कोहली ने IPL में 50वीं दफा 50 का आंकड़ा पार, आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से धूल चटाई 2
RCB vs MI: विराट कोहली ने IPL में 50वीं दफा 50 का आंकड़ा पार, आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से धूल चटाई 3