Skip to content
virat kohli
Advertisement

Virat Kohli Century: सचिन तेंदुलकर के शतकों की बराबरी कर विराट ने रचा इतिहास, किक्रेट के नए भगवान बने कोहली

zabazshoaib
virat kohli
Virat Kohli Century: सचिन तेंदुलकर के शतकों की बराबरी कर विराट ने रचा इतिहास, किक्रेट के नए भगवान बने कोहली 1

Virat Kohli Century:

विराट कोहली ने 35वें जन्मदिन पर 49वां वनडे शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। सचिन तेंदुलकर ने 451 पारियों में 49 ODI शतक जड़े थे, विराट कोहली ने 277 इनिंग्स में ही यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। एक और शतक जड़ते ही विराट कोहली (Virat Kohli)
सबसे ज्यादा ODI शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट 121 गेंद पर 10 चौकों की मदद से 101 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भारत को 5.5 ओवर में 62 पर पहला झटका लगा, जब रोहित शर्मा 24 गेंद पर 6 चौकों और 2 छक्कों के साथ 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अब मैदान पर बर्थडे बॉय विराट कोहली आ चुके थे। विराट कोहली ने बर्थडे पर कवर ड्राइव के साथ खाता खोलकर अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दे दिया। कगिसो रबाडा ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुलर लेंथ की डाली। विराट ने पांव आगे निकाला, टॉप ऑफ द बाउंस पर आते हुए कवर्स की दिशा में चौका जड़ दिया। जिस पल गेंद और बल्ले का संपर्क हुआ, उस वक्त मानो ऊपरवाले ने हमारी हर दुआ कबूल कर ली। द परफेक्ट कवर ड्राइव।

मार्को जानसेन के नवें ओवर की पांचवीं गेंद विराट के पैड्स पर लेंथ बॉल थी, विराट गेंद की लाइन में आए और स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक करते हुए चौका हासिल कर लिया। कगिसो रबाडा प्रोटियाज के लिए पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए। रबाडा के दसवें ओवर की दूसरी गेंद फुल लेंथ आउटसाइड ऑफ थी। विराट ने विड्थ देखा, कवर्स और मिड ऑफ के बीच गैप में पूरी ताकत के साथ हवाई ड्राइव कर दिया। गेंद आसानी से सीमा रेखा पार 4 रन के लिए चली गई। तीसरी गेंद पिच्ड अप थी। विराट कोहली ने फुल फेस ऑफ द बैट के साथ ऑन ड्राइव खेल दिया। नॉन स्ट्राइकर शुभमन गिल के दोनों पैरों के बीच से गेंद सीमा रेखा पार 4 रन के लिए चली गई। मिड ऑन फील्डर के पास कोई मौका नहीं था।

लुंगी एंगीडी के 18वें ओवर की तीसरी गेंद शॉर्ट एंड वाइड आउटसाइड ऑफ थी। विराट ने कट करने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर 4 रन के लिए सीमा रेखा पार चली गई। केशव महाराज के 29वें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने 71वां वनडे अर्धशतक पूरा किया। टॉस्ड अप गेंद को लॉन्गऑफ की दिशा में खेलकर विराट ने फिफ्टी जड़ी। ऐडन मार्करम के 34वें ओवर की चौथी गेंद ऑफ स्टंप पर शॉर्ट डिलीवरी थी। विराट कोहली ने पीछे हटकर स्क्वायर लेग की दिशा में शानदार पुल शॉट खेला और चौका अपने नाम कर लिया। विराट ने यह शॉट डीप मिडविकेट और लॉन्ग लेग फील्डर के बीच से खेला।

लुंगी एंगीडी के 35वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली डाउन द ट्रैक आए। कलाइयों का इस्तेमाल किया और मिडविकेट की दिशा में चौका जड़ दिया। इस शॉट के बाद ईडन गार्डन तालियों से गूंज उठा। विराट ने दिखाया कि वह किसी भी वक्त किसी भी गेंदबाज पर हावी हो सकते हैं। कगिसो रबाडा के 38वें ओवर की पहली गेंद डाउन लेग थी। विराट ने आसानी से शॉर्ट फाइन लेग फील्डर को बीट करते हुए चौका लगा दिया। मार्को जानसेन ने 45वें ओवर की पहली गेंद फुलर लेंथ डिलीवरी रखी। विराट ने कलाइयों का इस्तेमाल किया और मिडविकेट के ऊपर से चौक हासिल कर लिया। कगिसो रबाडा के 47वें ओवर की पांचवीं बैक ऑफ लेंथ डिलीवरी पर विराट ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में स्मैशिंग चौका जड़ा। कगिसो रबाडा के 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर विराट ने शतक पूरा कर लिया।

Advertisement
Virat Kohli Century: सचिन तेंदुलकर के शतकों की बराबरी कर विराट ने रचा इतिहास, किक्रेट के नए भगवान बने कोहली 2
Virat Kohli Century: सचिन तेंदुलकर के शतकों की बराबरी कर विराट ने रचा इतिहास, किक्रेट के नए भगवान बने कोहली 3