Skip to content
Advertisement

विपक्ष किसानो की आड़ में राजनैतिक रोटी सेकने मे लगा है: मिस्फीका

देवघर:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता मिस्फीका हसन ने रविवार को कहा कि विपक्ष किसान बिल के बारे में किसानों को गुमराह कर रहा है।देवघर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में  मिस्फीका ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानो के हित के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।पंजाब की सरकार किसानो से सबसे अधिक टैक्स ले रही थी जबकि किसान बिल पारित होने के बाद किसानो का टैक्स दो प्रतिशत के लगभग हो गया है। इससे पूंजीपति अपने आप को किसान मान कर प्रर्दशन कर रहे है यह प्रर्दशन किसानो का नही विपक्ष का है।

Advertisement
Advertisement

इसके लिए किसान जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।एक सवाल का जबाब देते हुए उन्होने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसान बिल पास करके उन्हे उनके हक का पूरा अधिकार देने का कार्य किया है। किसान अपने उत्पाद को पूरे देश मे बेंच सकता है लेकिन विपक्ष किसानो की आड़ अपनी राजनैतिक रोटी सेकने मे लगी हुई है।उन्होने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानो के लिए निरन्तर लाभकारी योजनांए संचालित किया जा रहा है पहली बार ऐसा हुआ है कि देश के छोटे,बड़े किसानो को भाजपा की सरकार छह हजार रूपया प्रति वर्ष दे रही है।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास, पंकज भदौरिया, दिलीप सिंह ,राजीव कुमार सिंह तथा रूपा केसरी उपस्थित थी।

Report by:- Shekhar Suman

Advertisement
विपक्ष किसानो की आड़ में राजनैतिक रोटी सेकने मे लगा है: मिस्फीका 1