Jharkhand-Australia Partnership: शिक्षा, खनिज, स्किल डेवलपमेंट और निवेश में सहयोग की संभावनाओं पर मंथन

Jharkhand-Australia Partnership : झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग के नए अवसरों को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हुई है। रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोलकाता स्थित ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को और मजबूत करने तथा आपसी हित वाले क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोलकाता स्थित ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री और ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल के बीच शिक्षा, मिनरल्स, स्किल डेवलपमेंट, निवेश, संस्कृति, खेल और पर्यटन समेत कई क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से बातचीत हुई।

मुलाकात के दौरान झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग के नए अवसर तलाशने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार और ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल, कोलकाता की वरिष्ठ अनुसंधान एवं भ्रमण अधिकारी एंजेलीना नायर भी मौजूद रहीं। बैठक को झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मुलाकात के तौर पर देखा जा रहा है।









