Skip to content

Arif Saras: आरिफ के घर से लाया गया सारस पक्षी विहार से लापता, आरिफ हुए इमोशनल

Arif Sarar: अमेठी के रहने वाले आरिफ और एक सारस पक्षी की दोस्ती, जय-वीरू की तरह थी. साथ-साथ रहना, साथ खाना, साथ आना-जाना… उनकी दोस्ती इंसान की जीवों से दोस्ती की मिसाल है. आरिफ ने उनके प्रिय सारस को घर के सदस्य की तरह पाला, उसकी देखभाल की, उससे प्यार किया। ऐसा करके उन्होंने पशु-पक्षियों के प्रति इंसानी फर्ज की नजीर पेश की है जो कि काबिल-ए-तारीफ है.

Advertisement
Advertisement

Arif Saras Dost: आरिफ के घर से लाए गए सारस पक्षी को रायबरेली के सलोन स्थित समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया था। बुधवार शाम के बाद सारस पक्षी विहार में नहीं दिखा। वह विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार चार बजे के बाद से सारस को नहीं देखा गया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों को उसकी तलाश में लगाया गया है।

Arif Saras: आरिफ के घर से लाया गया सारस पक्षी विहार से लापता, आरिफ हुए इमोशनल 1
Image: Arif Saras

Arif Saras: मालूम हो कि अमेठी के जामो के मंडखा गांव निवासी मो. आरिफ के पास मौजूद सारस को वन विभाग की टीम ने मंगलवार को रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार पहुंचा दिया था. वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि राज्य पक्षी को कोई इस तरह अपने पास नहीं रख सकता. कुछ दिन पहले आरिफ और सारस की दोस्ती देखने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उसके घर पहुंचे थे. आरिफ से सारस को अलग करने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नाराजगी भी जताई है.