Arif Saras Dost: आरिफ के घर से लाए गए सारस पक्षी को रायबरेली के सलोन स्थित समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया था। बुधवार शाम के बाद सारस पक्षी विहार में नहीं दिखा। वह विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार चार बजे के बाद से सारस को नहीं देखा गया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों को उसकी तलाश में लगाया गया है।

Arif Saras: मालूम हो कि अमेठी के जामो के मंडखा गांव निवासी मो. आरिफ के पास मौजूद सारस को वन विभाग की टीम ने मंगलवार को रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार पहुंचा दिया था. वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि राज्य पक्षी को कोई इस तरह अपने पास नहीं रख सकता. कुछ दिन पहले आरिफ और सारस की दोस्ती देखने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उसके घर पहुंचे थे. आरिफ से सारस को अलग करने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नाराजगी भी जताई है.