Skip to content
Advertisement

JHARKHAND NEWS : झारखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार का सहयोग जरूरी

Bharti Warish

JHARKHAND NEWS : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य को कई परियोजनाएं देने के लिए पीएम के प्रति आभार व्यक्त किया । उन्होंने उम्मीद जतायी कि केंद्र सरकार हजारों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को रोजगार सुनिश्चित करने और कृषि विकास के लिए एक रोड मैप तैयार कर राज्य को सहायता देती रहेगी।

Advertisement
Advertisement

इसमें कृत्रिम सिंचाई परियोजनाओं को आवंटित करने: और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की शुरुआत करने का आग्रह के साथ केंद्र सरकार से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने हर्ल के उद्घाटन को झारखंड का ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि सिंदरी खाद कारखाना का पुन: संचालन इस क्षेत्र में बड़ा बदलाव है।

आधुनिक तकनीक से किसानों की पैदावार में वृद्धि होगी, इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।

किसान सशक्त और स्वावलंबी बनेंगे। राज्य के सम्यक विकास के लिए खनिज संपदा और खेतों पर निर्भर किसानों के बीच संतुलन जरूरी है।

कहा कि झारखंड के आदिवासियों-मूलवासियों और किसान मजदूरों को उनके पैरों पर खड़ा कर राज्य को मजबूत बनाया जा सकता है। इसके लिए राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है।

Advertisement
JHARKHAND NEWS : झारखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार का सहयोग जरूरी 1