Skip to content

Koderma News : सांसद खेल महोत्सव 2025 का आगाज़ 23 सितंबर से – कोडरमा की धरती पर खिलेंगे खेलों के सितारे

Jhumri Tilaiya : Koderma लोकसभा क्षेत्र इतिहास रचने को तैयार है। आगामी 23 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक “सांसद खेल महोत्सव 2025” का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि यह महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया” अभियानों की भावना को नई ऊंचाई देगा। फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और पारंपरिक लगोरी (सत्तूलिया) जैसे खेलों को शामिल कर ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि “फिट युवा – विकसित भारत” के संकल्प की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक खिलाड़ी, अभिभावक और खेलप्रेमी इसमें शामिल होकर इसे यादगार बनाएं। इस दौरान बरकट्ठा विधायक अमित यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।